NCB से जया साहा का बड़ा खुलासा- 5 जून को सुशांत से बात, एक्टर ने की 12 करोड़ फीस की मांग!
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने अपनी जांच जारी रखी है। लेकिन इस वक्त केस पूरी तौर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ का दौर तेजी से जारी है। इस मामले को लेकर सबसे अहम गवाही सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
इस मामले पर जया साहा ने फिर से एक बार अपना अहम बयान दिया है। जो कि सुशांत केस के राज खोलने में सहायक हो सकता है। जया साहा ने एनसीबी के सामने सुशांत संग हुई आखिरी बातचीत के बारे में जानकारी दी है।

ये बातचीत फोन कॅाल पर हुई है। सुशांत के मौत के 9 दिन पहले जया की उनसे बात हुई है। पांच घंटे की इस पूछताछ में जया साहा ने काफी खुलासे किए हैं। एनसीबी के सामने जया साहा ने सुशांत से हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया है।


Click it and Unblock the Notifications