ED ने जया साहा को भेजा समन, रिया चक्रवर्ती की लीक चैट में था नाम- सुशांत मौत का गहराता राज
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज और भी गहराता जा रहा है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस केस में नए एंगल सामने आ रहे हैं। हाल में ही रिया चक्रवर्ती ड्रग वाट्सऐप चैट के सामने आने के बाद ये मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। ईडी ने इस चैट से जुड़ी डिटेल सीबीआई और नारकॉटिक्स विभाग को भी सौंप दिए हैं। इस एंगल की तहकीकात आगे करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस ड्रग चैट में जया सारा को समन भेजा है। ये वही नाम है जो लगातार इस वाट्सऐप चैट में लिया गया था।
मीडिया हाउस का दावा है कि उनके पास रिया चक्रव्रती के मोबाइल फोन की वाट्सऐप चैट हैं जिसमें जया साहा को रिया का मैसेज गया है- कॉफी, चाय या पानी में सिर्फ चार बूंद डालो और उसे पीने दो। इसे काम करने में 30-40 मिनट का समय लगभग लगेगा। इस हैरान कर देने वाली चैट के सामने आने के बाद ये मामला और भी गंभीर होता जा रहा है।
आजतक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले रिया चक्रवर्ती ड्रग एंगल में मिरांडा सुशी शख्स का नाम भी सामने आया था। जिसमें ये बातचीत थी कि माल खत्म हो गया है। हम ये हैश और बड शौविक के दोस्त से भी ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications