रिया चक्रवर्ती ड्रग चैट मामला: जया साहा ने कबूला, सुशांत के कहने पर दी थी CBD Oil की सलाह
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज और भी गहराता जा रहा है। पहले इस मामले में हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच जारी थी लेकिन जैसे जैसे इस मामले की जांच शुरू हुई तो करोड़ों की हेरफेर और अब ड्रग एंगल जुड़ गया है। सुशांत केस में ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती, जया साहा, शौविक, गौरव आर्या व सैमुअल मिरांडा का नाम सामने आ रहा है। इस ऐंगल को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने जया साहा से हाल में ही पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान हैरान करने देने वाली बातें टैलेंट मैनेजर जया साहा ने बताई।
ईडी ने जया साहा से ड्रग्स को लेकर पूछता। तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी को भी कोई प्रतिबंधित दवा या नशीला पद्धार्थ नहीं दिया है। हां एक बार सुशांत ने मुझसे डिप्रेशन को लेकर संपर्क किया था। इस दौरान में सीबीडी ऑयल चाय व कॉफी में लेने का सुझाव दिया था। ये ऑयल कानूनी है और कई मेडिकल पोर्टल पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। मैं खुद डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हूं और इस ऑयल से एंजाइटी में राहत मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











