Jaya Prada के बडे़ भाई राजा बाबू का निधन, अभिनेत्री ने पोस्ट कर खुद दी जानकारी!

Jaya Prada Brother Raja Babu Death- बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा के घर से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि उनके बड़े भाई राजा बाबू अब इस दुनिया में नहीं रहे।
जी हां, खुद अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। पता चला है कि राजाबाबू ने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली और इस दौरान उनका परिवार वहां पर मौजूद था।
अभिनेत्री की तरह ही राजा बाबू एक एक्टर और प्रोड्यूसर थे और लोगों में उनकी भी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग थी। पता चला है कि 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में ही किया जाएगा।
भावुक हुईं जया
जया प्रदा भाई के निधन से काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट भी सामने आया है। जया ने लिखा, ''बड़े ही दु:ख के साथ मैं आपको अपने बड़े भाई श्री राजा बाबू के निधन के बारे में बता रही हूं, जो आज अपराह्न 3:26 बजे (हैदराबाद) भगवान के स्वर्गीय निवास पर पहुंच गए हैं। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें। जय प्रदा। आगे की जानकारी जल्दी बताई जाएगी।'' जया प्रदा का ये पोस्ट सामने आया था और सोशल मीडिया पर लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
अक्सर दिखते थे साथ
जया प्रदा के राजनैतिक करियर में राजाबाबू अक्सर उनके साथ नजर आते थे। पहले फिल्मों में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले राजाबाबू ने अंतिम सांस ले ली है। जब जया प्रदा सांसद थीं तो हर कैंपेन में राजाबाबू उनके साथ होते थे। जया प्रदा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











