जया बच्चन बॉलीवुड और ड्रग्स के मुद्दे पर राजनीति करना चाहती हैं - जया प्रदा ने साधा निशाना

जया बच्चन को जहां बॉलीवुड के समर्थन में राज्यसभा में प्रश्न उठाने को लेकर समर्थन मिल रहा है वहीं अब भाजपा सांसद जया प्रदा ने जया बच्चन को आड़े हाथों लिया है। जया प्रदा का कहना है कि रवि किशन ने लोकसभा में बहुत ही सही मुद्दा उठाया था। ड्रग्स इस देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है और हमें युवाओं को बचाना चाहिए।

जया प्रदा ने आगे कहा, जया बच्चन जी इस पूरे मुद्दे पर राजनीति करना चाह रही हैं। गौरतलब है कि जया बच्चन ने राज्यसभा में रवि किशन पर प्रश्न उठाते हुए कहा था कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

jaya-prada-slams-jaya-bachchan-for-politicising-bollywood-drug-problem

जया बच्चन ने इस बात पर आपत्ति जताई कि बॉलीवुड में रहकर, यहां नाम कमाने के बाद लोग इसी जगह को बदनाम कर रहे हैं और इसे गटर कह रहे हैं और वो ऐसा अपमान बिल्कुल नहीं सहेंगी। उनका कहना था कि सरकार को इस दिशा में एक कड़ा कदम उठाना बहुत ज़रूरी है।

जया बच्चन ने साथ ही कहा कि बॉलीवुड की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक छवि है जिस पर आघात पहुंचाया जा रहा है और वो ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X