Jaya Prada Non Bailable Warrent: जयाप्रदा को कई महीनों से तलाश रही पुलिस, अब कोर्ट ने दिया ये आदेश

Jaya Prada Non Bailable Warrent: रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने पुलिस अधीक्षक को अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि पूर्व सांसद के खिलाफ सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं। पूर्व सांसद जया प्रदा आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में 'फरार' हैं।
रामपुर कोर्ट ने एसपी को सख्त आदेश दिए हैं। आदेश में जयाप्रदा को तलाश कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की बात कही गई है, लेकिन बीते कई महीनों से पुलिस को एक्ट्रेस की लोकेशन ही पता नहीं चल पा रही है। ऐसे में कोर्ट ने एक बार फिर एनबीडब्ल्यू जारी किया है। अब मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।
जया प्रदा पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आरोप लगे। जयाप्रदा बीजेपी की टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ रही थीं। इस दौरान उनके खिलाफ पहला मामला स्वार थाने में दर्ज हुआ। जिसमें आरोप है कि उन्होंने आचार संहित लागू होने के बावजूद नूरपुर गांव में सड़क का उद्धाटन किया। इसके अलावा दूसरा मामला केमरी थाने का है। इसमें आरोप है कि जयाप्रदा ने पिपलिया मिश्र गांव में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दोनों मामलों में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications













