Jaya Prada Birthday: इस शादीशुदा शख्स से जया प्रदा ने की थी शादी, फिल्म इंडस्ट्री में मच गया था हंगामा

आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्मदिन है. 3 अप्रैल तो वह अपना 61वां बर्थडे मना रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है. 13 साल की उम्र में जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. फिल्मों के लिए उन्होंने अपना बदलकर जया प्रदा कर लिया. उन्होंने तेलगु फिल्म से इस इंडस्ट्री में डेब्यू किया. उनकी पहली ही फिल्म सुपर हिट थी. इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह एक बेहतरीन डांसर भी है.
जितेंद्र के साथ थी सुपरहिट जोड़ी
जया प्रदा ने बॉलीवड में साल 1979 में फिल्म 'सरगम' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं. जया की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और वह रातोंरात बॉलीवुड की स्टार बन गईं. फिल्मी पर्दे पर जितेंद्र के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी. फिल्मी दुनिया में वह काफी सफल रहीं लेकिन अपनी निजी जिंदगी में कई बार विवादों से घिरीं. आज उनके जन्मदिन पर हम बताएंगे उनकी शादी का किस्सा जिसे लेकर बॉलीवुड में उस वक्त काफी हंगामा मचा था.
जब जया के यहां पड़ा इन्कम टैक्स का छापा
बॉलीबुड में 70-80 के दशक में जया प्रदा का करियर पीक पर था. उनकी खूबसूरती का कोई सानी नहीं था. उस वक्त वह उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में थीं जो सबसे ज्यादा फीस लेती थीं. उसी दौरान उनके यहां इनकम टैक्स की छापेमारी हो गई. कहते हैं कि इसके बाद जया प्रदा बुरी तरह टूट गई थीं. इंडस्ट्री में कोई भी ऐसा नहीं था, जो उनका साथ दे. इस वजह से उनके फिल्मी करियर का ग्राफ भी गिरने लगा. तब प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा ने जया प्रदा की मदद की. उसी दौरान जया प्रदा को श्रीकांत नाहटा से प्यार हो गया.
शादीशुदा शख्स से की शादी
उन्होंने फिल्म मेकर श्रीकांत नाहटा के साथ 22 जून, 1986 को शादी कर ली. बता दें कि श्रीकांत नाहटा पहले से ही शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे. उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जया से शादी कर ली. इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया. श्रीकांत नाहटा ने अपनी पहली पत्नी का छोड़ने से इंकार कर दिया जिस कारण से शादी के बाद जया प्रदा को 'दूसरी पत्नी' का दर्जा मिला. जया प्रदा इस बात से खुश नहीं थीं और दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया.
राजनीतिक में की शुरुआत
कुछ समय बाद जया ने अपनी बहन के बेटे को गोद ले लिया। बाद में वह सक्रिय राजनीति में आ गईं. रिपोर्ट के अनुसार, वे शुरू में तेलुगू देशम पार्टी से जुड़ी थीं, फिर समाजवादी पार्टी में आ गईं. उन्होंने 2019 में बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी.


Click it and Unblock the Notifications