जया के लिए लालू-अमर बने एक्टर

खबर है कि भोजपुरी रीमेक मातृ देवो भव, जो कि तेलगू में बन रही है में शत्रुघ्न सिन्हा, जयप्रदा, मनोज तिवारी, लालू प्रसाद यादव और अमर सिंह दिखायी पड़ने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म मई में रिलीज होगी। फिल्म आधे से ज्यादा बनकर तैयार हो गयी है। फिल्म के मुख्य किरदारों में शत्रुघन सिन्हा और जयाप्रदा हैं। शत्रुघन सिन्हा और लालू प्रसाद यादव ने फिल्म में जया के पर्सनल अनुरोध पर काम किया है।
कहा जा रहा है कि दिनकर कपूर द्वारा निर्देशित मातृदेवोभव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उद्योगपति, समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह वकील और बिहार के युवा कलाकर शक्ति ने खलनायक की भूमिका निभाई है।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब लालू सिनेजगत पर दिखायी देंगे इससे पहले सुनील शेट्टी की फिल्म 'पद्मश्री लालू प्रसाद यादव' में भी एक्टिंग कर चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि लालू और अमर सिंह पर्दे पर कैसे दिखायी देते हैं क्योंकि रीयल लाइफ में दोनो ही लोग रील लाइफ के जबरदस्त डॉयलॉग मारने के लिेए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











