13 लाख की घड़ी चमकाती दिखीं Jaya Kishori! वीडियो देख लोग बोले- सब मोह-मोया है बोलकर ऐश कर रही...

Jaya Kishori Troll: मशहूर कथावाचक जया किशोरी इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल जब से एयरपोर्ट पर उनको एक बैग के साथ में स्पॉट किया गया है तभी से वह लोगों के निशाने पर आ गई है। दरअसल लोगों का कहना था कि जया किशोरी के पास जो बैग है वह गाय के चमड़े से बना हुआ है।
हालांकि बाद में जया किशोरी ने इस पर बयान भी दिया और कहा कि वह लीटर से बने हुए किसी भी सामान को इस्तेमाल नहीं करती हैं। जो उनका बैग था वह एक कस्टमाइज्ड बैग था। लेकिन एक बार फिर से जया किशोरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रोलेक्स की 13 लाख की घड़ी पहने हुए नजर आ रही है।
जया किशोरी की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जमकर मीडिया को इस दौरान पोस्ट दे रही है और अपनी इस घड़ी को फ्लॉन्ट भी कर रही है। अब इस वीडियो के बाद एक बार फिर से जया किशोरी लोगों के निशाने पर आ गई है और लोग एक बार फिर से उनको ट्रोल भी करने लगे हैं। वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
जया किशोरी के इस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "सब मोह माया है बोलकर खुद रोलेक्स ले ली।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "धर्म के नाम पर पैसा बनाते हैं यह लोग।" एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि "ये जानबूझकर उसको दिखा रही है।"
हालांकि यह दावा सिर्फ वीडियो में ही किया जा रहा है कि जया किशोरी ने रोलेक्स की 13 लाख की घड़ी पहनी हुई है। लगातार किसी न किसी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ रही है और कई दिनों से उनको जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इससे पहले भी वह सफाई दे चुकी है कि उन्होंने किसी को भी कुछ करने से मना नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications