..................... Jaya Kishori- People got angryon modeling picture, You will be shocked after knowing truth! - Hindi Filmibeat

Jaya Kishori की मॉडलिंग तस्वीर देख भड़के लोग, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश!

jaya kishori

Jaya Kishori Modeling Photo- इस वक्त देश के कुछ कथावाचक काफी सुर्खियों में हैं। उन्ही में से एक नाम महिला कथावाचक जया किशोरी का भी है। जया सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं।

चाहें उनकी बातें हो या लुक्स वो काफी अलग है। लेकिन इस वक्त कुछ अजीब हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल जय किशोरी की एक मॉडलिंग तस्वीर वायरल हो रही है।

वो जमीन पर बैठी हैं और काफी हॉट अंदाज में पोज दे रही हैं। जैसे ये सामने आया लोग भड़क गए और कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। इसके पहले जया किशोरी का ये अंदाज किसी ने नहीं देखा है। इस तस्वीर को जनसत्ता ने साझा किया था और पूछा था कि इसकी सच्चाई क्या है?

क्या है सच्चाई?

अगर आप भी जया किशोरी की इस तस्वीर को सच्चा मान रहे हैं तो रुकिए। दरअसल ये तस्वीर उनकी नहीं है बल्कि एडिटेड है। किसी ने जया किशोरी के चेहरे से छेड़छाड़ की है। इस मॉडलिंग वाली तस्वीर को एआई की मदद से बनाया गया है। देखने में एक दम रियल लग रही इस तस्वीर पर फैंस भी भड़के हुए हैं। जया किशोरी के फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

वायरल हो रही तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, '''एडिटेड है, हाथों से दिख रहा है।'' एक ने लिखा, '''ये सब ग़लत बनाते है सरकार को केस करना चाहिए हिंदुओं की भावना से छेड़ छाड़ नहीं करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी हो लेकिन खूबसूरत लग रही है।'' एक ने लिखा, ''एआई से बनाया है।'' एक का कहना है, ''बदतमीजी है ये।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप देखिए ये तस्वीर जो कि वायरल हो रही है...

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X