..................... Jaya Kishori Carry Calfskin Leathee Dior Bag Worth 2 Lacs Got Trolled - Hindi Filmibeat

2 लाख की कीमत वाला गाय की चमड़ी से बना बैग लेकर घूमती हैं Jaya Kishori! वीडियो देखते ही भड़के लोग

Jaya Kishori

Jaya Kishori Viral Video: देश की मशहूर कथावाचक और गायिका जया किशोरी इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस बार वह अपने उपदेश की वजह से नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर ब्रांडेड बैग के साथ में नजर आने के चलते सुर्खियों में आ गई है। दरअसल 2 लाख से भी ज्यादा कीमत वाले कस्टमाइज्ड डिओर की बैग कैरी करने के चलते अब उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दुनिया भर में भौतिकवाद से दूर रहने और वैराग्य का उपदेश देने वाली जया किशोरी पर अब लोग खुद इससे उलट लाइफस्टाइल जीने का आरोप लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 29 साल की जया किशोरी को जिस डिओर बुक टोट के बाग के साथ में देखा जा रहा है, उसे गाय की चमड़ी से बनाया जाता है। अब इसी बात को लेकर लोग काफी भड़के हुए हैं और जमकर विवाद भी हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग जया किशोरी को लेकर लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर लिखता है कि "बवाल बढ़ाने के बाद में जया किशोरी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया है। वह खुद ऐसा लाइफस्टाइल जीती है और खुद को भगवान कृष्ण की भक्ति मानती हैं। Dior तो बछड़े के चमड़े का उपयोग करते हुए बैग बनाया करता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 में कोलकाता में हुआ। उन्होंने खुद इस बात का दावा किया कि उनका झुकाव बेहद कम उम्र से ही आध्यात्मिक की तरफ हो गया था। अभी के वक्त में वह देश में एक आध्यात्मिक वक्ता, गायिका और प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी है। वह अपने उपदेश में भी लोगों को सादा जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। लेकिन अब उनका यह वीडियो देखने के बाद में लोग कह रहे हैं कि वह उल्टी गंगा बहा रही है।

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X