काला चश्मा पहनकर Jaya Kishori ने फ्रेंड की शादी में ढाई कयामत, लोग बोले- 'यहां मैं पिघल गया'

Jaya Kishori Beautiful Look- जया किशोरी.. एक ऐसी कथावाचक जो कि अपनी कथा के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। कभी उनको स्टाइलिश कहा जाता है तो कभी उनकी लग्जरी लाइफ और कथा की फीस को लेकर बातें होती हैं।
अब जया किशोरी (Jaya Kishori) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनका अंदाज किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं है। सफेद सूट में काला चश्मा पहने जया ने इंटरनेट हिलाकर रख दिया है और लोग उनकी एक झलक से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। कथावाचक बेहद सुंदर लग रही हैं और इस दौरान वो किसी शादी का हिस्सा हैं।
दुल्हन के साथ नजर आई गर्ल गैंग
करीब एक सप्ताह पुरानी इन तस्वीरों को जया किशोरी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरों में वो पहले एक दुल्हन के साथ नजर आ रही है जो कि लाल जोड़े में है। देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी किसी मित्र की शादी है जिसमें वो पूरे गर्ल गैंग के साथ पहुंची हैं। कभी वो साथ में पोज दे रही हैं तो गाड़ी में बैठकर जाती हुई दिख रही हैं।
कहीं पर जया को मस्ती करते तो कहीं शांत देखा जा सकता है। इन सभी तस्वीरों में उनके लुक्स की बराबरी नहीं है और पूरे ग्रुप में सबसे सुंदर लग रही हैं। जया किशोरी ने इस तस्वीरों के साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।
जया किशोरी ने लिखा कैप्शन
उन्होने लिखा, ''5वीं कक्षा में लंचबॉक्स साझा करने से लेकर...असेम्बली लाइनों में हँसना, मेरे गुंडों के सामने खड़ा होना और अब तुम्हें एक खूबसूरत दुल्हन बनते हुए देख रही हूँ, जीवन वास्तव में बहुत तेजी से आगे बढ़ता है। हम भविष्य के बारे में सपने देखते हुए बड़े हुए, लेकिन इस पल के लिए मुझे किसी ने तैयार नहीं किया...जिस क्षण मुझे एहसास हुआ कि हमारा बचपन अब संजोने लायक एक स्मृति है।
आप एक बिल्कुल नए अध्याय में कदम रख रहे हैं। आपको इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए देखकर मेरा दिल बहुत भर गया है। आपको दुनिया की सारी खुशियों की शुभकामनाएं मुस्कान, ईश्वर आपको जीवन में सदैव सर्वोत्तम चीज़ें प्रदान करें। आप हमेशा मेरे सबसे पसंदीदा रहेंगे।'' जी हां, ये जया किशोरी की दोस्त की शादी है और इस दौरान वो कैप्शन में काफी इमोशनल लाइनें लिखती नजर आ रही हैं। जया किशोरी अक्सर अपने अंदाजे बयां और लुक्स को लेकर छाई रहती हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जया किशोरी के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, हमारी किशोरी जी भी धीरे-धीरे मॉडर्न हो रही हैं। एक ने लिखा, ''यह बहुत प्यारा है, स्कूल की सारी यादें ताजा कर देता है। आपको शुभकामनाएँ और शुभकामनाएँ मुस्कान।'' एक का कहना था, ''तीसरी फोटो देखकर मैं पिघल रहा हूं।''
एक ने लिखा, ''तुम्हें देखकर कोई कैसे पागल न हो जाए? तुम इतनी प्यारी लग रही हो कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि तुम्हें देखकर मैं पूरी तरह पिघल गया हूं।'' एक ने लिखा, ''ओह, मेरा पूरा दिल पिघल गया, बहुत खूबसूरत लुक दीदू।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।
जया किशोरी की फैन फॉलोविंग
जया किशोरी ना सिर्फ कथा करती हैं बल्कि कई भक्ति गानों का हिस्सा भी वो रह चुकी हैं। उनके वन लाइनर्स भी काफी मशहूर होते हैं और लोगों को प्रभावित करते है। इंस्टाग्राम की अगर बात करें तो जया को 12.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनका हर वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता है और लोग रिएक्ट भी करते हैं। हालांकि कुछ समय पहले उनके उनके लुक्स और वीडियोज के चलते ट्रोल भी किया जा चुका है। जया किशोरी किसी तरह की बहस में नहीं पड़ती है। आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications


