एक्ट्रेस जया ने मुंडवाए बाल, कैंसर पीड़ितों के लिए दिया खास मैसेज- कहा, मेरे लिए लुक मायने नहीं रखता
'क्योंकि सास भी कभी बहू' सीरियल फेम जया भट्टाचार्य इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए जया भट्टाचार्य ने अपने बाल मुंडवा दिए हैं। एक बार को आप इस वीडियो को देख चौंक जाएंगे लेकिन एक्ट्रेस की मंशा को देख लोगों उन्हें सलाम कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके लिए लुक मायने नहीं रखता। वह अभिनय से प्यार करती हैं, जोकि वह करती रहेंगी।
इंस्टाग्राम पर कई वीडियो जया भट्टाचार्य ने शेयर किए। इस वीडियो में जया बाल कटवाती नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह बिल्कुल मुंडवाए हुए सिर के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो इमोशनल के साथ साथ खास मैसेज भी दे रहा है।
एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह इन बालों को संभालकर रखेंगी और फिर कैंसर पीड़ितों को देंगी। उनकी ये पहल खूब वायरल हो रही है। दर्शकों ने टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य की जमकर तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications