..................... Jaya Bachchan's anger on the media during Alia Bhatt and Ranveer Singh film screening, video viral - Hindi Filmibeat

"बहरी नहीं हूं, चिल्लाओ मत",- मीडिया पर एक बार फिर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

Jaya Bachchan Video

Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन हमेशा ही मीडिया वालों के साथ गलत तरीके से ही बात करती हैं। पैपराजी के ऊपर कई बार जया बच्चन अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं। ऐसी ही एक बार फिर हुआ, जब जया बच्चन आलिया और रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग में पहुंची तो उन्होंने पैपराजी को जोर से लताड़ लगा दी।

जया बच्चन पहुंची फिल्म स्क्रीनिंग में-

अभिनेत्री जया बच्चन राजनीति के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

पैपराजी पर जया बच्चन का गुस्सा-

जाहिर है कि, जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह पैपराजी और खुद अपने फैंस की क्लास लगाती नजर आती हैं। आए दिन उनके इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। एक बार फिर उन्होंने गुस्से में पैपराजी की क्लास लगा दी।

दरअसल, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रीमियर पर जया बच्चन अपना आपा खो बैठीं। वह अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने पहुंचीं। फिल्म की स्क्रीनिंग के समय जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक बच्चन का कार से निकलकर इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान वह मौजूद पैपराजी जोर-जोर से जया बच्चन का नाम लेकर उन्हें पुकारने लगे और अभिनेत्री को पोज देने के लिए कहा। अपना नाम सुनते ही जया गुस्से से लाल हो गईं और चिल्लाते हुए कहा कि मैं बहरी नहीं हूं, आराम से बात करो, चिल्लाओ मत। इसके बाद श्वेता और अभिषेक वहां आए और अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ वहां से आगे बढ़ गईं।

आलिया और रणवीर की फिल्म-

आलिया भट्ट और रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह फिल्म इसी हफ्ते 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X