..................... Jaya Bachchan why she get angry after seeing paparazzi, you will be surprised to know the reason - Hindi Filmibeat

VIRAL: पैपराजी को देखकर क्यों भड़क जाती हैं जया बच्चन, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान...

Jaya Bachchan

Why does Jaya Bachchan get angry after seeing paparazzi Know the reason: एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। आए दिनों उनके कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं कभी वह मीडिया पर नाराज होती नजर आती हैं तो कभी वह संसद भवन में अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन यह खास तौर पर नोटिस किया गया है कि जया बच्चन पैपराजी को जब भी देखती हैं वह भड़क जाती हैं। इस सवाल का जवाब तो हर कोई जानना चाहता है तो चलिए जानते हैं कि ऐसी क्या है वजह जिस वजह से जया बच्चन हो जाती हैं नाराज।

मानव मंगलानी ने हाल ही में अलीना डिसेक्ट्स को इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह जया बच्चन के मीडिया पर नाराज होने वाली बात का खुलासे करते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें मीडिया की इतनी आदत नहीं है। उन दिनों मुश्किल से कुछ लोग ही हुआ करते थे जो बेहद ही सहजता से पेश आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब मीडिया काफी आगे बढ़ चुकी है। काफी कुछ अब बदल चुका है।

मानव आगे कहते हैं कि जया बच्चन को तब कोई दिक्कत नहीं होती है जब वह किसी कॉन्फ्रेंस या किसी प्रीमियर का हिस्सा होती हैं और तब उन्हें कवर किया जाता है, लेकिन उन्हें दिक्कत तब होती है जब कुछ लोग अचानक से आ जाते हैं जिस वजह से वह चौंक जाती हैं। उन्हें लगता है कि वह तो बस डिनर के लिए निकली थीं इतने लोग अचानक से कैसे आ गए। मानव आगे कहते हैं कि उन्हें कुछ खास चार पांच चैनल की आदत है। मानव कहते हैं कि जया बच्चन का अपना फंडा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। जया बच्चन को आखिरी बार आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। जया बच्चन के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन फिलहाल तो वह राजनीति के क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X