..................... Jaya Bachchan was seen praising her daughter-in-law Aishwarya Rai, old video went viral! - Hindi Filmibeat

सास-बहू के बीच सुलट गया सारा मामला? बहू ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ करती दिखीं जया बच्चन, वीडियो हुआ वायरल!

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan Praised Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन के बीच भले ही किसी तरह की बातचीत ना हो लेकिन दोनों को लेकर कई तरह की बातें होती हैं। बीच में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक हो रहा है क्योंकि इसका कारण जया बच्चन है।

लेकिन ये रिश्ता हमेशा से इतना टॉक्सिक नहीं है। पहले जया बच्चन ऐश्वर्या राय को काफी प्यार करती थीं और इस वक्त उनका एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

वीडियो में जया बच्चन लगातार अपनी बहूरानी की तारीफ करती हुईं नजर आ रही हैं। जया बच्चन को लेकर मशहूर है कि सोशल मीडिया पर उनके गुस्से वाले वीडियोज वायरल होते है और लोग ट्रोल करते हैं।

आई लव हर...

जया बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जया बच्चन लगातार ऐश्वर्या राय की तारीफ करती हुईं नजर आ रही हैं। जया बच्चन ने कहा, ''वो बहुत अच्छी है, मैं उससे प्यार करती हूं। आप जानते हैं कि मैं हमेशा से उससे प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि वो फैमिली के लिए परफेक्ट चॉइस है। वो अपने आप में एक बेहद बड़ी स्टार है, लेकिन जब हम सब साथ में होते हैं तो मैने कभी नहीं देखा कि उसने कभी अपने आपको आगे रखने की कोशिश की है और मुझे ये क्वालिटी काफी पसंद है। वो पीछे रहती है, वो शांत रहती है और सुनती है। अमित जी उनको देखते हैं तो ऐसा लगता है कि श्वेता घर आ रही है। उनकी आँखें चमक जाती हैं।'' जया बच्चन के इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स करते हैं। ये काफी पुराना वीडियो है और इस वक्त तो दोनों कभी साथ नहीं नजर आती हैं।

क्या बोले लोग?

जया बच्चन के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वह अप्रत्यक्ष रूप से सभी को बता रही हैं कि करिश्मा कपूर किस तरह उनके विपरीत थीं।'' एक ने लिखा, ''वह करिश्मा कपूर के बारे में बात कर रही हैं।'' एक ने लिखा, ''वो इसलिए पसंद है क्योंकि वो पीछे रहती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X