NCC मेंबर रह चुकी हैं Jaya Bachchan, गणतंत्र दिवस पर किया गया था सम्मानित, पुरानी तस्वीर देख हिल जाएंगे आप!

Jaya Bachchan NCC Member- अभिनेत्री और नेत्री जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहती हैं और उनकी एक इमेज बन गई है वो हमेशा से चिढ़ी चिढ़ी सी रहती हैं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि स्कूल के दौरान वो बिल्कुल ऐसी नहीं और उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल जया बच्चन को लेकर खबर है कि वो अपने स्कूल में एनसीसी कैडेट थीं और उनकी जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें मुस्कुराती नजर आ रही हैं। जया भादुड़ी की एनसीसी(NCC) वाली तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है। जया बच्चन ने हालांकि इसपर कभी बात नहीं की है।
बंगाली परिवार में जन्मी जया बच्चन
जया बच्चन के पिता का नाम तरुण कुमार भादुड़ी था और उनकी मां का नाम इंदिरा था। उनके पिता एक मशहूरल लेखर, पत्रकार और एक्टर भी थे। 9 अप्रैल 1948 में जबलपुर के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मी जया बच्चन शुरु से ही काफी तेज तर्रार स्टूडेंट रहीं थीं।
कहा जाता है कि उन्होने मध्य प्रदेश के भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पढ़ाई की थी और ये एनसीसी की तस्वीरें वहीं की हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को साल 1966 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिल भारतीय एन.सी.सी. कैडेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए पुणे चली गईं थीं।
जया भादुड़ी बनकर फिल्मों में आईं जया अमिताभ बच्चन से शादी करने के बाद जया बच्चन बन गईं और आज पूरी दुनिया उनको इसी नाम से जानती है। जया बच्चन समाजवादी पार्टी में हैं और अक्सर उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। वो राज्य सभा मेंबर हैं और बेबाकी से अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में राज्य सभा में स्पीच देते वक्त वो अपनी ही साथी पर नाराज हो गईं थीं और ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications