शाहरुख खान को थप्पड़ जड़ना चाहती थीं जया बच्चन, ऐश्वर्या राय से विवाद के बाद इसलिए फैल गया था रायता?

Jaya Bachchan Shahrukh Khan Slap- शाहरुख खान और जया बच्चन ने कभी खुशी कभी गम में मां बेटे के रिश्ते के साथ स्क्रीन पर जादू कर दिया था। दोनों को इस किरदार में काफी पसंद किया गया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि जया बच्चन शाहरुख खान को थप्पड़ मारने पर अमादा हो गई थीं। जी हां, जया बच्चन अपनी बातों को लेकर कितनी बेबाक हैं ये किसी से छिपा नहीं है और शाहरुख खान को लेकर उन्होने ऐसी बात बोली थी।
ये वो दौर था जब शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन हुई थी। खबरों हैं कि इसी के चलते ऐश्वर्या और शाहरुख ने कई फिल्मों में काम नहीं किया था और ऐश को कई प्रोजेक्ट्स हाथ धोना पड़ा था। इस दौरान आई वीर जारा भी उनमें से एक फिल्म थी।
विवाद पर मचा था बवाल
बता दें कि इस दौरान जया बच्चन ने शाहरुख खान और ऐश को लेकर विवाद में दखल दी थी। शाहरुख खान ने जो टिप्पणियां की थी उसको लेकर जया बच्चन ने निराशा व्यक्त की थी। हालांकि वो शाहरुख खान की बेहद करीबी मानी जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान का नाम लेकर जया से पूछा गया था कि ''क्या उनके मन में शाहरुख खान के लिए कुछ है?'' इस पर जया ने जवाब दिया था, ''मेरे मन में.. मुझे उनसे इस बारे में बात करने का मौका नहीं मिला और इसपर मैं बात करने वाली हूं। अगर वो मेरे घर पर होते तो मैं उनको थप्पड़ मारती जैसे मैं अपने बेटे को मारती। वो मेरे करीबी हैं और मेरी कमजोरी भी।'' जया बच्चन का ये बयान अब फिर से खबरों का हिस्सा है।
हालांकि कुछ समय के बाद ऐश्वर्या और शाहरुख के बीच रिश्ते पूरी तरह से सही हो गए थे। ये वही दौर था जब शाहरुख खान ऐश- अभिषेक की शादी का हिस्सा नहीं बने थे। शाहरुख खान फिलहाल सुपरस्टार हैं और लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा जया बच्चन राजनीति में काफी एक्टिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications