पेरिस गई बहूरानी को वीडियो कॉल से दुर्गा मां के दर्शन कराती दिखीं जया बच्चन ? इंटरनेट पर छा गया वीडियो

Jaya Bachchan

बच्चन परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बना ही रहता है। कभी जया बच्चन के संसद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो कभी अमिताभ बच्चन के वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं। वहीं बता दें कि ऐश्वर्या राय भी किसी से कम नहीं हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय पेरिस में हैं। बीते दिन उन्होंने पेरिस फैशन वीक में धूम मचा दी थी। अपने लुक्स और स्टाइल से ऐश्वर्या ने फैन्स का दिल जीत लिया था।

क्या ऐश्वर्या राय को वीडियो कॉल करती दिखीं जया बच्चन

बता दें कि जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में धमाल मचा रही हैं वहीं दूसरी ओर जया बच्चन दुर्गा पंडाल में लाइमलाइट बटोर रही हैं। बीते दिन जहां जया बच्चन काजोल को गले लगाकर हंसती मुस्कुराती नजर आईं। वहीं आज अष्टमी के मौके पर जया बच्चन लाल रंग की साड़ी पहने दिखीं। कभी वह मां दुर्गा के दर्शन करतीं तो कभी वह पैपराजी के सामने पोज देती नजर आतीं। जया बच्चन के बदले स्वभाव को देख पैपराजी काफी खुश हुए। वहीं एक वीडियो जया बच्चन का और सामने आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन हाथ में मोबाइल कपड़े वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। जया बच्चन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है जया जी बहू ऐश्वर्या को वीडियो कॉल करके माता के दर्शन करवा रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या सच में वीडियो कॉल पर ऐश्वर्या है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या और जया जी को कब साथ में गले लगते और दुर्गा पंडाल में देख पाएंगे। चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जया जी सिर्फ वीडियो बना रही हैं ना की ऐश्वर्या से बात। आपको बता दें कि लंबे समय ना तो जया बच्चन ऐश्वर्या के साथ नजर आई हैं और ना ही ऐश्वर्या को बच्चन फैमिली के किसी भी सदस्य के साथ देखा गया है। ऐसे में फैन्स अब पूरी फैमिली को साथ में देखने की इच्छा जता रहे हैं।

Read more about: jaya bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X