रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना विवाद के बीच जया बच्चन की सरकार से अपील- 'कुछ रहम कीजिए...'

Jaya Bachchan Urges Nirmala Sitaraman: दिग्गज अदाकारा जया बच्चन अपने तल्ख रवैये को लेकर छाई रहती हैं। पैपराजी से लेकर संसद भवन तक जया बच्चन के तमाम वीडियो और किस्से मीडिया में छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से जया बच्चन ने संसद में अपनी बात रखकर लोगों का अटेंशन ले लिया है। दरअसल, जया बच्चन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फिल्म इंडस्ट्री को बचाने और इसे जीवित रखने में मदद के लिए कुछ प्रस्ताव लाने की अपील की।
उन्होंने कहा, 'आपने एक उद्योग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। पहले की सरकारें भी यही काम करती रहीं। लेकिन आज आप इसे अगले लेवल पर ले गए हैं। आपने फिल्म और मनोरंजन जगत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, क्योंकि आप उनका इस्तेमाल केवल अपने उद्देश्य के लिए करते हैं।'
बच्चन ने उच्च सदन में कहा, 'आप क्या इस इंडस्ट्री को खत्म करना चाहते हैं? इससे बड़ा गलत काम आप नहीं कर सकते... यह एकमात्र इंडस्ट्री है जो पूरे विश्व को भारत से जोड़ती है।'
उन्होंने देश के दृश्य-श्रव्य उद्योग के लिए कुछ 'राहत' की अपील की और आरोप लगाया कि सिनेमा को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं अपने फिल्म उद्योग की ओर से बोल रही हूं और ऑडियो-विजुअल उद्योग की ओर से इस सदन से अनुरोध कर रही हूं कि कृपया उन्हें बख्श दीजिए। प्लीज उन पर कुछ दया कीजिए। आप इस उद्योग को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया ऐसा न करें .. आज आपने सिनेमा को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।'


Click it and Unblock the Notifications