आर्यन खान ड्रग्स केस: शाहरुख खान के बेटे का नाम आते ही जबरदस्त ट्रोल हो रही हैं जया बच्चन
बीते दिन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग्स मामले में पकड़ा गया था। रविवार को करीब 4 घंटे की पूछताछ के बाद आर्यन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, पूछताछ के बाद एनसीबी की ओर से आर्यन को बड़ी राहत मिली है। एनसीबी ने रविवार को कहा कि वह क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की हिरासत की मांग नहीं करेगा।
सोमवार को अब आर्यन को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जहां उसके वकील उसकी जमानत के लिए आवेदन करेंगे। बहरहाल, ड्रग्स केस में आर्यन का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर जया बच्चन जबरदस्त ट्रोल होने लग गईं।

संसद में दिए जया बच्चन के पुराने भाषण को याद करते हुए सोशल मीजिया यूजर पूछ रहे हैं- जया जी अब बताइए थाली में छेद किसने किया है?
गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड के कई कलाकारों से लगातार पूछताछ की गई.. तो भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया था। जिसके बाद जया बच्चन ने बॉलीवुड का बचाव करते हुए रवि किशन के ऊपर तंज कसा था।


Click it and Unblock the Notifications