जया बच्चन के थाली में छेद बयान से भड़के मनोज मुंतशिर, कंगना रनौत - कहा - थाली में छेद ज़रूरी
जया बच्चन के थाली में छेद वाले बयान ने बॉलीवुड में कई लोगों को बोलने पर मजबूर कर दिया है। और अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं गीतकार मनोज मुंतशिर। मनोज ने भी ट्वीट करते हुए जया बच्चन के जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं वाली बात का विरोध किया।
मनोज ने ट्वीट करते हुए लिखा - फ़िल्म जगत अगर थाली है, तो ये थाली सबकी है। ये सबकी भूख मिटाती है और सब अपनी मेहनत से इस थाली में रखने के लिए रोटियाँ कमाते हैं।कोई किसी के टुकड़ों पर नहीं पलता।

मनोज ने आगे लिखा - इस थाली पर ISI की जगह संविधान की मुहर है। ये थाली किसी एक परिवार, ख़ानदान या वंश की बपौती नहीं है।अगर इस थाली में किसी बदज़ात ने ज़हर परोस दिया है.. तो इसमें छेद करना ज़रूरी है.. ताकि वो ज़हर बह के निकल जाए।
गौरतलब है कि लोकसभा में रवि किशन के बॉलीवुड और ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर जया बच्चन भड़क गई थीं। उनका कहना था कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अब कंगना रनौत सहित सितारों ने उन्हें थाली का मतलब समझाया है -


Click it and Unblock the Notifications











