पूरे फॉर्म मे नजर आईं जया बच्चन..राज्यसभा में महिला सुरक्षा पर दिया जोरदार भाषण
जया बच्चन ने राज्यसभा में महिला सुरक्षा पर बात की है,जानिए क्या कहा है जया बच्चन ने।
अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने एक बार फिर राज्यसभा में पूरे फॉर्म में नजर आईं । दरअसल राज्य सभा में ममता बनर्जी की ,सुरक्षा का मुद्दा उठा था और इसी पर जया बच्चन ने सरका पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गाय की सुरक्षा पर ध्यान देती है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा जो अधिक आवश्यक है इस पर बात नहीं करती।
[ पाकिस्तान कंट्रोवर्सी.. और सलमान, शाहरूख, आमिर पर निशाना.. फिर से! ]
जया बच्चन के भाषण का सर्मथन कई पार्टियों ने मेज थपथपा कर किया। इतना ही नहीें उनका ये भाषण जल्द ही मीडिया में वायरल भी हो गया। उन्होंने अपने इस बयान से सरकार को भी घेरे में ले लिया और ममता बनर्जी की सुरक्षा पर भी अपनी बात रख दी।

दरअसल उत्तर प्रदेश में भारत में पिछले कछ दिनों से गौ सुरक्षा का मुद्दा कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ता जा रहा है तो वहीं यूपी के युथ विंग के नेता योगेश वार्षणे ने घोषणा की थी जो ममता बनर्जी का सर कलम कर लाकर देगा उसे 11 लाख रूपए का इनाम दिया जाएगा।
इस पर आज संसद में काफी हंगामा हुआ और इसी दौरान जया बच्चन आक्रामक तेवर में नजर आईं जहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया वहीं सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।


Click it and Unblock the Notifications











