'उनके भाषण सुन लीजिए... सब पता चल जाएगा...', पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गईं जया बच्चन

जया बच्चन हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी जगह बना चुकी है। आखिरी बार उन्हें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कीरॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था।
जया बच्चन एक्टिंग में जितनी उम्दा है उतनी ही राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ है। हालांकि आपको बता दें कि अक्सर जया बच्चन को उनके गुस्सैल व्यवहार को लेकर ट्रोल किया जाता है। लेकिन इस बार उनका एक अलग ही वीडियो सामने आया है जिसमें वह काफी मुस्कुराते हुए भी नजर आ रही है।
जया बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बात करती हुई नजर आई। रिपोर्टर से सवाल करता है कि क्या आपको नहीं लगता कि यह लोग लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगी। यह देश के प्रधानमंत्री हैं और मैं उस कुर्सी की भी इज्जत करती हूं।"
जया बच्चन ने वीडियो में आगे कहा कि "मैं यह कहना चाहती हूं कि उस पार्टी द्वारा या फिर उनके द्वारा जितने भी 2014 से लेकर अभी तक जितने भी भाषण दिए गए हैं। उन सब की तुलना कर लीजिए और आपको इसका जवाब मिल जाएगा। आप लोगों के जितने भी यह सवाल है उन सब का जवाब आपको इससे मिल जाएगा।"
जया बच्चन ने आगे कहा कि "मणिपुर के ऊपर भी देख लीजिए पहले जो कहा हुआ था और अब जो कहा है। मैं कुर्सी की बहुत इज्जत करती हूं और इसीलिए मैं उनके लिए अगेंस्ट में नहीं बोलूंगी।" अब जया बच्चन के इस वीडियो पर हर कोई कमेंट कर रहा है और उनकी तारीफ करता हुआ भी नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











