वोट डालने पहुंची जया बच्चन ने मीडिया को घूरा? अमिताभ बच्चन ने हाथ पकड़कर गाड़ी में बिठाया और..

jaya bachchan amitabh bachchan

जया बच्चन को उनके गुस्से के लिए जाना जाता है। सबसे ज्यादा उनका गुस्सा मीडिया और कैमरामैनों पर फूटता है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ वोट डालने पहुंची थी।

उस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो कि आपको जानना चाहिए। मतदान केंद्र के बाहर पापराज़ी से घिरने के बाद दिग्गज अभिनेत्री को गुस्से में देखा गया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन मीडिया से नाराज हुई हों।

इसके लिए उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता रहा है। इस वीडियो को पैपराजी पेज पर साझा किया गया है जिसमें उनको अपनी कार की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि वो शटरबग्स को घूरते हुई नजर आती हैं। अमिताभ बच्चन उन्हें कसकर पकड़कर कार में बैठाते नजर आ रहे हैं। शायद बिग बी को पता चल गया था कि जया नाराज हो रही हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''नहीं, वो ऐसा ही मुँह लेके ही जन्मी हैं। ऐसे ही नहीं बिग बी रेखा जी के घर के चक्कर काटते हैं।'' एक ने लिखा, ''बहुत शर्म की बात है दोस्तों... क्या आपके घर में बुजुर्ग और बूढ़े नहीं हैं??!!!! क्या आप चाहेंगे कि वे हमेशा एक भीड़ से परेशान रहें?!!!'' एक ने लिखा, ''उसकी गलती नहीं है, ये लोग इरिटेट करते हैं।'' एक ने लिखा, ''ये इसका हमेशा का काम है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

कैसा था लुक

वोट डालने पहुंची जया बच्चन ने इस दौरान सफेद सलवार सूट पहना था, जबकि अमिताभ ने ऑफ-व्हाइट जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। उनके साथ पुलिस सुरक्षाकर्मी भी थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।

Read more about: jaya bachchan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X