Jaya Bachchan ने की चिड़चिड़े मिजाज को ठीक करने की कोशिश, पैपराजी से हंसते हुए बोली ये बात?

Recommended Video
जया बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो मीडिया से अक्सर नाराज रहती हैं और कई बार उनको डांटती हुई भी नजर आ जाती हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया जाता है और कहा जाता है कि वो हमेशा चिढ़ी चिढ़ी रहती हैं। लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। जी हां, इस वीडियो में उल्टी गंगा बहती हुई नजर आ रही है और ऐसा लग रहा है कि जया बच्चन काफी अच्छे मूड में हैं।
जया बच्चन ने पैपराजी से बात भी की और कुछ ऐसा कह दिया जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल जया बच्चन इस वीडियो में पैपराजी से बात करती हुई दिख रहीं हैं और कहती हैं, "देखा कितना स्माइल कर रही हूँ मैं।"
इतना कहना था कि एक फोटोग्राफर ने उनसे नमस्ते कहा और जया बच्चन ने गाने के अंदाज में जवाब दिया। एक फोटोग्राफर ने कहा, "मैडम, आप बहुत अच्छी लग रही हैं", तो वह एक पल के लिए रुकी और पूछा, "यह किसने कहा?" जवाब मिलने के बाद, उन्होने प्रतिक्रिया दी, "तुमने किया? बहुत खूब।"

कई तरह की बातें
जैसे ही ये वीडियो सामने आए लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं और जया बच्चन को लेकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'आज वो अच्छे मूड में हैं।'

अच्छा दिन तो आज आया है
जबकि एक का कहना था, "मीडिया वालों का अच्छा दिन तो आज आया है।" एक और ने कहा, "क्या आप हंसती भी हैं।'' हालांकि जया बच्चन की तरफ से किसी तरह का रिेएक्शन सामने नहीं आया है।

गुस्सा काफी ज्यादा आता है
ऐसा कहा जाता है कि जया बच्चन को गुस्सा काफी ज्यादा आता है और इसका नजारा कई बार सदन में भी देखने को मिल जाता है।

राजनीति को लेकर चर्चा में रहती हैं
जया बच्चन इस वक्त फिल्मों से ज्यादा राजनीति को लेकर चर्चा में रहती हैं और काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है।

अलग तरह के किरदार करती हैं
अगर आने वाले समय में जया बच्चन कोई फिल्म करती हैं तो इसमें चौकने वाली बात नहीं होगी। वो अक्सर अलग तरह के किरदार करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications