नाती अगस्त्य नंदा के साथ बेहद कूल अवतार में शॉपिंग करती दिखीं जया बच्चन
जया बच्चन उन चंद लोगों में से हैं जो या तो कैमरे पर कैद नहीं होती हैं और अगर होती है तो फिर साथ में उनके तेज़ तर्रार शब्द और गुस्सा भी कैद हो जाता है। इसलिए ऐसा कम ही होता है कि एकदम मस्तमौैला अवतार में जया बच्चन बिना किसी को डांटे आपको दिख जाएं। लेकिन आज ऐसा दिन है।
Recommended Video
दरअसल, मुंबई के कैमरों ने आज जया बच्चन को अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ शॉपिंग करते हुए कैद किया। और उनकी तस्वीरें देखकर आप भी कह देंगे उफ्फ। क्योंकि अपनी राजनीतिक छवि से इतर जया बच्चन आजकल के स्ट्रीट स्मार्ट अंदाज़ में दिखाई दीं।

यूं कह लीजिए नाती - पोतों के साथ हर इंसान बच्चा बन ही जाता है तो जया बच्चन को देख कर भी उनके फैन्स की पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। वैसे हाल ही में जया बच्चन एक बार फिर अपने गुस्से के कारण ही लाइमलाइट में थीं। उन्होंने रवि किशन और कंगना रनौत से लेकर उन सबको आड़े हाथों लिया था जो फिल्म इंडस्ट्री को गंदी जगह और गटर कह रहे थे।
लेकिन आज उन्हें एकदम कूल अंदाज़ में देखकर फैन्स को परदे वाली जया बच्चन ज़रूर याद आ गईं होंगी जो अपने अल्हड़ अदायगी और चुहलबाज़ी से बस चुपचाप दिल के किसी कोने में आकर बैठ जाती थीं और राज करती थीं।
आज भले ही जया बच्चन का ये रंग बिरंगा अवतार देखकर फैन्स खुश हो गए लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं उनकी कुछ बेहद सादी प्यारी सी तस्वीरें। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में जया बच्चन केवल अपनी मुस्कान से रंग भर दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

