जया बच्चन ने अंबानी के घर में पैपराजी के साथ कर दिया कुछ ऐसा, लोग बोले- आज इनको क्या हुआ..

जया बच्चन इस वक्त फिर से खबरों का हिस्सा है। अक्सर देखा जाता है कि वो लोगों और खासकर मीडिया पर भड़कती और उनको चिल्लाती हुई नजर आती रहती हैं। कई इवेंट्स पमें उनकोपापराज़ी के लिए पोज़ देने से परहेज़ के लिए जाना जाता है।
रेड कार्पेट पर अपने गुस्से के लिए मशहूर जया बच्चन का सामना अक्सर पैपराजी से होता रहता है। उनके गुस्से का शिकार पैपराजी को होना पड़ता है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने लिए काफी है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के लिए पहुंच जया ने सबको चौंका दिया। रविवार शाम को यह एक दुर्लभ दृश्य था जब अभिनेत्री शादी से पहले के जश्न में भाग लेने के बाद अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंची थीँ। जैसे ही वह परिसर से बाहर निकली तो वहां पर पैपराजी खड़े थे।
इस दौरान जया बच्चन ने लोगों की ओर हाथ हिलाया और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराई भी। जैसे ही वीडियो सामने आया है तो लोग हैरान हो गए। वीडियो को देखकर लोगों का पहला रिएक्शन यही था कि ये चमत्कार कैसे हो गया।
लोग कर रहे हैं ऐेस कमेंट्स
जया बच्चन के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ''पहली बार मैंने उसे मुस्कुराते हुए देखा, अजीब है ना।'' एक ने लिखा, ''शगुन का लिफाफा साथ लेकर आई है मैम।'' एक ने लिखा, ''मत चिल्लाओ अभी गरिया देगी।''
एक ने लिखा, ''आज तो डाट नहीं लग गई जया जी ने।'' एक ने लिखा, ''पैप्स अंबानी के यहां होने के कारण ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए वह चिढ़ती नहीं हैं।'' एक ने लिखा, ''वह हमेशा अपने परिवार से अकेली रहती है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
जया बच्चन इस दौरान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं। लोगों को ये देखकर काफी खुशी हुई कि इस दौरान अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में ही थे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ऐश्वर्या और उनके बीच सबकुछ सही हो गया है या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications