पैपराजी को देख मुस्कुराईं नानी जया बच्चन तो नव्या नवेली नंदा ने कर दिया ट्रोल, लिख डाली ये बात?

जया बच्चन के स्वभाव से हर कोई वाकिफ है। सभी जानते हैं कि वो काफी गुस्सैल हैं और अक्सर मीडिया और पैपराजी के कैमरों के सामने भड़कते हुए वो नजर आती रहती हैं। जाहिर सी बात है कि इसको लेकर वो अक्सर ट्रोल की जाती हैं।
इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। दरअसल इस बार वो गुस्सा करने के लिए नहीं बल्कि मुस्कुराने के लिए ट्रोल हो रही हैं। जया बच्चन का मजाक इस बार किसी दूसरे ने नहीं बल्कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने उड़ाया है।
नव्या ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें पैपराजी की तरफ देखकर जया बच्चन मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैँ। इसको देखकर शायद नव्या को भी यकीन नहीं हुआ। उन्होने लिखा, ''आखिरकार पैपराजी के लिए मुस्कुराती हुईं।''
ये एक इंस्टा स्टोरी थी इसलिए लोगों के रिएक्शन्स नहीं मिल पाए हैं लेकिन इतना तय है कि जया बच्चन की ये तस्वीर काफी अलग है और लंबे समय से इसका इंतजार था। जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर चिल्लाते और भड़कते हुए देखा जाता है। अक्सर वो कहती हैं कि पैप्स चिल्लाते हैं तो उनको काफी प्रॉबलम होती है।
रैंप पर नव्या
हाल ही में श्वेता बच्चन की बेटी नव्या तब चर्चा में आईं थीं जब वो रैंप पर रेड मिनी ड्रेस में नजर आईं। वह काफी कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक करती हुई दिखाई दे रही थीं। इस दौरान श्वेता अपनी बेटी को चीयर करते हुए दिखाई दीं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- लिटिल मिस लोरियल। कहा जा रहा है कि वो अभिनय के क्षेत्र में कदम रख सकती हैं लेकिन इसको लेकर किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने कभी कुछ नहीं कहा है।


Click it and Unblock the Notifications