..................... जया बच्चन ने करण जौहर के सामने श्वेता बच्चन को जड़ दिया था थप्पड़ Jaya Bachchan slapped Shweta Bachchan in front of Karan Johar, did both of them make this mistake? - Hindi Filmibeat

जया बच्चन ने करण जौहर के सामने श्वेता बच्चन को जड़ दिया था थप्पड़, दोनों ने की थी ये गलती?

karan johar, shweta bachchan, jaya bachchan

Karan Johar On Shweta Bachchan- करण जौहर एक शानदार फिल्ममेकर हैं और इस वक्त वो कई फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक बयान चर्चा में है जोकि उन्होने श्वेता बच्चन और जया बच्चन को लेकर दिया है।

करण जौहर वो बच्चे थे जो कि स्टारकिड्स के साथ बड़े हुए हैं। करण जौहर ने खुलासा करते हुए बताया कि क्यों जया बच्चन ने एक बार श्वेता बच्चन को थप्पड़ मारा था। जैसे ही उन्होने ये बयान दिया लोग हैरान हैं। करण जौहर इस दौरान राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा से बात कर रहे हैं।

करण ने कहा, "हमारे पास बहुत मदर्स थीं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हम... मुझे याद है कि एक कार्डिनल नियम था कि हममें से किसी को भी फिल्म पत्रिकाएं पढ़ने की अनुमति नहीं थी।

इसलिए, मैं अकेला था जो सिनेब्लिट्ज़ और स्टार डस्ट में घुसने की कोशिश करता था, लेकिन एक दिन जया आंटी ने श्वेता को थप्पड़ मार दिया क्योंकि वह मेरे साथ स्टार डस्ट पढ़ रही थी।'' करण जौहर ने बताया कि मैं श्वेता को गॉशिप के बारे में बता रहा था।

जैसे ही ये वीडियो रेडिट पर वायरल हुआ लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह सही थी...मेरा मतलब है कि बिग बी और रेखा की बातें चारों ओर घूम रही थीं।''

एक ने लिखा, ''उसे अपने बच्चों को पत्रिकाएँ पढ़ने देनी चाहिए थी ताकि वह वास्तव में समझ सके कि उनके पिता एक हारे हुए व्यक्ति की तरह क्या कर रहे थे।'' एक ने लिखा, ''ज़ाहिर तौर से। उस युग में पिताजी के पास "मुद्दे" थे।'' एक ने लिखा, ''एक मां अपने बच्चों को ऐसी चीजों से क्यों नहीं बचाएगी।

मुझे यहां कुछ भी गलत नहीं दिखता।'' एक ने लिखा, ''कल्पना कीजिए कि एक पत्रिका पढ़ने पर थप्पड़ मारा जाएगा, वह भी फिल्मी पत्रिका।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X