उन्नाव रेप केस प्रदर्शन में हंस रही हैं जया बच्चन, तस्वीर वायरल- लोगों ने कहा, ''देश का दुर्भाग्य''
उन्नाव रेप में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लोग आवाज उठा रहे हैं। वहीं रायबरेली में हुए कार एक्सीडेंट में पीड़िता बुरी तरह जख्मी हो गई। उनकी वकील भी घायल हैं। इसमें परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इसी केस को लेकर समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें सपा सांसद जया बच्चन भी शामिल हुईं थीं। लेकिन बुरी तरह ट्रोल हो गई।
दरअसल, विरोध प्रदर्शन से जया बच्चन की तस्वीर वायरल हुई हैं, जहां वह हंसते हुए दिख रही हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे खड़े थे और जया बच्चन समेत सभी मुस्कुराते दिखे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इतने गंभीर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है और ऐसे में ये सभी हंस रहे हैं। यह प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक एजेंडा है।
एक यूजर ने लिखा कि- ये देश का दुर्भाग्य है। जया बच्चन के अलावा रामगोपाल यादव को लेकर भी लोग बोल रहे हैं कि- क्या देखकर लग रहा है कि ये लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कहीं से भी क्राइम के विरोध में प्रदर्शन नहीं दिख रहा।
बता दें, उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट कल यानी गुरुवार को सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट को तलब किया है। रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का संबंध भाजपा से है जिसके कारण मंगलवार को समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications