जया बच्चन-श्वेता बच्चन ने खुलेआम बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ की ऐसी हरकत, लोग बोले- कलेशी सास-ननद

Jaya Bachchan Shweta Bachchan Troll: स्टार कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' के वार्षिकोत्सव में अपनी अमेजिंग परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। वायरल क्लिप में आराध्या ने अपनी शानदार डायलॉग डिलीवरी और बेहतरीन एक्सप्रेशन से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, आराध्या ने साबित कर दिया कि वह जल्द ही एक टैलेंटेड एक्ट्रेस बनने की क्षमता रखती हैं।
आराध्या के स्कूल एनुअल-डे इवेंट में हमेशा की तरह उनकी मां ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी के लिए सबसे बड़ी चीयरलीडर बनीं। ऐश्वर्या के अलावा, हम चीयरिंग टीम में उनकी मां बृंदा राय, पति अभिषेक बच्चन, ससुर अमिताभ बच्चन और भांजे अगस्त्य नंदा को देख सकते थे।
हाल ही में, एक नेटिजन ने 'रेडिट' पर एक पोस्ट साझा किया और बताया कि कैसे जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा इस कार्यक्रम से गायब थीं। कार्यक्रम में बच्चन फैमिली की महिलाओं की अनुपस्थिति ने कई लोगों को परेशान कर दिया और उनके पारिवारिक झगड़े की अफवाहों को हवा दे दी।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "वे नव्या के बकवास पॉडकास्ट को रिकॉर्ड करने के लिए कहीं दूर होंगी। इसे कौन सुनता है?" एक अन्य ने लिखा, "सास और बुआजी कलेशों का कारण होती हैं हर परिवार में।" एक तीसरे नेटिजन ने कमेंट किया, "उन्हें ऐश्वर्या से समस्या है, लेकिन उस बच्ची ने उनके साथ क्या किया? वह अगस्त्य की फिल्म के प्रीमियर के लिए आई थीं?!?!?! ठीक है, ऐश या उस बच्ची के लिए मत आओ, कम से कम अभिषेक के लिए ?!?!" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।


Click it and Unblock the Notifications
















