जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय पर जमकर लुटाया प्यार तो रो पड़ी बहूरानी, बेहद शानदार वीडियो वायरल!

jaya Bachchan aishwaya rai Bachchan

Jaya Bachchan Aishwarya Rai Video- फिलहाल बच्चन परिवार में एक दूसरे के बीच किस तरह के रिश्ते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। कुछ दिन पहले पता चला था कि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं।

लेकिन कुछ समय पहले ऐसा नहीं था। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें आपको पता चलेगा कि जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय को कितना प्यार करती थीं। ये वीडियो प्रमाण है उस प्यार का जो कि बच्चन परिवार के बीच पहले हुए करता था।

साल 2007 को सामने आए इस वीडियो में जया बच्चन ने बहुरानी की जमकर तारीफ की थी। दरअसल इस दौरान जया बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सगाई को लेकर बात कर रही थीं।

खुशी के आंसू

वायरल हो रहे इस वीडियो जया बच्चन एक अवॉर्ड सेरेमनी में हैं और ऐश्वर्या उनकी होने वाली बहू भी वहीं मौजूद हैं। जया बच्चन ने सबसे सामने अपनी होने वाली बहू के लिए कहा, "आज मैं एक बार फिर एक अद्भुत प्यारी लड़की की सास बनने जा रही हूं, जिसके पास महान मूल्य हैं, महान गरिमा और प्यारी मुस्कान है। मैं परिवार में आपका स्वागत करती हूं। लव यू।" इतना ही कहना था कि ऐश्वर्या राय का आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। अब ये थ्रोबैक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय के फैन क्लब ने इस वीडियो को साझा किया है।

क्या बोले लोग?

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इसमें रोने की क्या बात थी।'' एक ने लिखा, ''काश आप हमेशा ऐसे ही सम्मान और प्यार देती ऐश को।'' एक ने लिखा, ''उनकी बेकार बेटी श्वेता ने यह सब खा लिया।'' एक ने लिखा, ''हो सकता है कि मीडिया उन्हें ग़लत फंसा रहा हो, लेकिन मैंने मीडिया पर विश्वास नहीं किया।''' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या असली भावनाएं दिखा रही हैं, काश बच्चन लोग उन्हें और अधिक महत्व देते।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X