#ViralVideo: जया बच्चन का बीपी हाई...क्यों, कब और WHY?
जया बच्चन को गुस्सा जल्दी आता है ये तो सभी जानते हैं लेकिन उनके गुस्से का शिकार कौन कब हो जाए कोई नहीं जानता। हाल में जया बच्चन मुंबई के एक कॉलेज के प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंची।वो बोल रही थीं तभी कुछ स्टूडेंट्स उनकी फोटो खींचने लगे और कैमरे का फ्लैश उनकी आंखों में चुभ गया। इससे जया बच्चन का मूड खराब हो गया और उन्स्टूहोंने डेंट्स को खूब खरी-खोटी सुनाई और अनुशासन में रहने की हिदायत दी।
[#Salute - सिर्फ एक्टिंग नहीं हर तरह से अक्षय कुमार हैं सबसे बेस्ट..फिर किए साबित!]
ये कोई पहली दफा नहीं है जब जया बच्चन इस तरह कहीं भी बरस पड़ी हों। इसके पहले भी वो ऐश्वर्या राय को ऐश कहने पर भी वो भड़क गई थीं कहा था कि वो तुम्हारी क्लासमेट थी क्या जो ऐश बोल रहे हो। इसके अलावा भी कई मौकों पर जया बच्चन को गुस्से में देखा गया है।
ये अलग बात है कि इस बार इसका शिकार बेचारे कॉलेज स्टूडेंट्स हो गए जो एक ऐसी सेलिब्रीटी की तस्वीर क्लिक करने में लगे थे जो अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन की पत्नी तो साथ ही राज्यसभा की सांसद भी हैं तो लाजमी है की एक सेलिब्रीटी होने के नाते उन्हें इन सब चीजों से गुजरना पड़ेगा। कम से कम इस मामले में सेलेब्स को शाहरूख खान से सीख लेनी चाहिए कि फैन्स या पब्लिक के साथ कैसे फ्रेंडली रहा जाता है।पूरी घटना का वीडियो देखें नीचे।


Click it and Unblock the Notifications