..................... Jaya Bachchan scold Aishwarya in front of everyone? ran away in anger, she was coaxed back like this! - Hindi Filmibeat

Jaya Bachchan ने सबके सामने ऐश्वर्या को सुनाई खरी-खोटी, नाराज होकर उठ गईं, मनाने के लिए करने पड़े ऐसे-ऐसे जतन

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan angry on Aishwarya- जया बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने गर्म मिजाज को लेकर खबरों में रहती है। उनका गुस्सा जग जाहिर है और राज्यसभा में भी सामने आ जाता है।

लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या नाम की एक महिला जया बच्चन के साथ हुई एक मुलाकात की बात बता रही है और वो काफी हैरान करने वाली है।

उन्होने बताया कि उनको पता चला कि मेरा नाम ऐश्वर्या है तो उनका रिएक्शन देखने लायक था और बाद में तो मुझको डांट भी लगा दी। इस वीडियो को aajtakradio ने इंस्टाग्राम पर पेज पर साझा किया है।

जया बच्चन तुनक कर भाग गईं

महिला ने बताया, ''जया बच्चन हमारे क्लब में आईं थीं और बहुत सारी महिला सांसद आईं थीं। वो गाड़ी से उतरी तो हम लोग वेलकम कमेटी का हिस्सा थे। सब लोग उनको अपना परिचय दे रहे थे तो मैने कहा, मैम मैं ऐश्वर्या। तो बोलीं, ऐश्वर्या? मैने कहा हां मैम, तो बोलीं, हम्म। अब मुझे ये समझ नहीं आया कि ये हम्म अच्छा वाला था या बुरा वाला। फिर हम अंदर चले गए कु्र्सी पर बैठ गए और खाना आया। तो मुझसे कहती हैं तुम नहीं खा रही? तो मैने सोचा चलो ऐश्वर्या का नाम रजिस्टर हो गया है। सामने कोई मेरी फोटो क्लिक कर रहा था तो उन्होने कहा कि, मेरी फोटो क्यों क्लिक कर रहे हो? ऐश्वर्या इससे कहो मेरी फोटो ना क्लिक करे। मैं मना करने गई तो इतने में जो उनके बगल में बैठीं थीं उनसे बिदक गईं और खड़ी हुईं और तमतमाती हुई बाहर निकल गईं। सबने मुझसे बोला कि उनको रोको जाकर। तो मैं पास गई तो उनको लगा मैं उनका हाथ पकड़ने वाली हूं, तो उन्होने मुझसे कहा, डोन्ट टच मी। तो मैने कहा मैम मैं आपको टच नहीं कर रही। मैने कहा मैम प्लीज अंदर चलिए तो चली आईं, ना हमे टॉफी मिली ना चॉकलेट लेकिन उनका हम्म जरूर मिला।''

ऐश्वर्या नाम की इस महिला का वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग जया बच्चन को इस हरकत के लिए हमेशा की तरह ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X