'वो ग्रीक गॉड लग रहे थे..' जया बच्चन ने धर्मेंद्र को लेकर क्यों कही थी ये बात, दीवानी थीं अभिनेत्री

Dharmendra Jaya Bachchan: जया बच्चन भले ही अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं लेकिन उनका एक दूसरा साइड भी है जो कि एक फैन गर्ल का है। बता दें कि इस वक्त एक खुलासा खुद जया बच्चन के द्वारा हुआ है जिसको देखकर आपको यकीन नहीं होगा।
बता दें कि अमिताभ बच्चन को अपना हमसफर बनाने वाली जया बच्चन किसी और की दीवानी थीं। बता दें कि हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की जिनको बॉलीवुड का सबसे हैंडसम हीरो कहा जाता है। जया बच्चन धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन थीं।
फिल्म गुड्डी को लेकर धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''फिल्म गुड्डी के लिए मेरे घर में जया के साथ फोटो सेशन हुआ था। उन्होंने मुझे खुद कहा कि धरम जी, मैं तो आपकी बहुत बड़ी फैन रही हूं, कटिंग रखती थी आपकी।'' बता दें कि इस वक्त ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड कहते हैं लेकिन उस वक्त धर्मेंद्र को ग्रीक गॉड कहा जाता था।
बता दें कि जया बच्चन ने कई फिल्मों में धर्मेंद्र के साथ काम किया है। हालांकि शोले में वो धर्मेंद्र के नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के अपोजिट थीं और उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक विधवा के किरदार में वो काफी पसंद की गईं थीं। धर्मेंद्र को लेकर जया बच्चन ने एक बार कॉफी विद करण का किस्सा साझा किया था।
कॉफी विद करण में धर्मेंद्र
जया बच्चन कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उन्होने कब धरम पाजी को पहली बार देखा था। जया ने कहा, ''धर्मेंद्र को पहली बार देखकर मैं काफी घबरा गई थी। मेरे दिमाग में कुछ नहीं चल रहा था और कुछ समझ में भी नहीं आ रहा था। सफेद पैंट और जूतों में वो ग्रीक गॉड की तरह दिख रहे थे।''
धर्मेंद्र को लेकर जया बच्चन के इस बयान ने लोगों को काफी प्रभावित किया। कभी किसी की तारीफ ना करने वाली जया बच्चन धर्मेंद्र को इतना पसंद करती हैं कोई नहीं जानता है।


Click it and Unblock the Notifications











