'ऐश्वर्या मेरी बेटी नहीं है..' अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ जया बच्चन का बयान!

Jaya Bachchan Aishwarya Rai- सभी को पता है कि बच्चन परिवार में बिखराव हो चुका है और ऐश्वर्या राय अब अभिषेक के साथ में नहीं रहती हैं। इस बीच जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुले तौर पर कह रही हैं कि ऐश्वर्या राय उनकी बेटी नहीं है।
गौरतलब है कि विवादों की खबरों के बीच अक्सर यही कहा गया है कि जया बच्चन और श्वेता बच्चन की वजह से मियां बीवी के रिश्ते में दरार आई है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
फिलहाल जया बच्चन का ये पुराना वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है। जया इस दौरान एनडीटीवी से बात कर रहा थीं और बहू और बेटी के बीच के अंतर को लेकर बोल रही थीं।
ऐश्वर्या राय बेटी नहीं हैं
जया बच्चन ने इंटरव्यू में एक मां होने के नाते अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की अपब्रिंगिंग को लेकर बात की। उनका कहना था कि वो एक शख्त मां रही हैँ। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की तरह आप ऐश्वर्या राय के साथ भी वही रवैया अपनाती हैं तो जया बच्चन ने इससे इंकार कर दिया। जया का कहना था, ''सख्त? वो मेरी बहू है बेटी नहीं है, मुझे उसके साथ सख्त क्यों होना चाहिए? मेरा मानना है कि उनकी मां ने भी उनके साथ वही किया होगा।'' जया बच्चन का ये अब वायरल हो रहा है।
बच्चन परिवार और विवाद
कई तरह की खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन का अफेयर निम्रत कौर के साथ चल रहा है। हालांकि इन बातों पर भी कितनी सच्चाई है इसको लेकर आपको इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल ऐश्वर्या राय की तरफ से भी इस रिश्ते और तलाक को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications