..................... Jaya Bachchan runs to hug Rahul Gandhi and priyanka gandhi jaya bachchan unseen video with rahul gandhi - Hindi Filmibeat

राहुल गांधी को गले लगाने के लिए दौड़ी जया बच्चन, प्रियंका गांधी का रखती हैं मां की तरह ख्याल

Jaya Bachchan Rahul Gandhi Video

Jaya Bachchan Rahul Gandhi Video: दिग्गज अदाकारा जया बच्चन फिल्मों के साथ साथ राजनीति में भी बड़ा नाम है। जया बच्चन संसद में भी मुखर होकर अपनी आवाज उठाती हैं। बच्चन फैमिली और गांधी परिवार की करीबियों से तो सभी वाकिफ हैं। आज हम आपके लिए जया बच्चन, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का सालों पुराना वीडियो लेकर आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो राजीव गांधी के निधन के समय का है। जब राहुल गांधी पिता के निधन की खबर सुनकर आनन फानन में उनके आखिरी दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान पहले तो जया बच्चन प्रियंका गांधी को उनकी मां की तरह कंसोल करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों के रिश्तों की करीबियों को साफ देखा जा सकता है।

इतना ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल गांधी को भी जया बच्चन कैसे अपने बच्चे की तरह गले लगाती दिखाई दे रही हैं। राहुल गांधी बेहद हैरान परेशान दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान जया बच्चन दौड़कर उन्हें गले लगा लेती हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और दशकों पुराने इस वीडियो को देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि जया बच्चन के साथ साथ अमिताभ बच्चन का परिवार हमेशा से ही नेहरु जी के परिवार के काफी क्लोज रहा है। जहां जवाहरलाल नेहरु और अमिताभ बच्चन के पिता काफी अच्छे दोस्त थे तो वहीं बिग भी और राजीव गांधी के बीच भी काफी अच्छी दोस्त रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X