सोनाली बेंद्रे को देख स्टेज से क्यों भागीं थीं जया बच्चन, अब वायरल हुआ पूरा वीडियो, ये थी सच्चाई?

Jaya Bachchan Sonali Bendre Full Video- आज से कुछ महीनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें जया बच्चन और श्वेता बच्चन पोज दे रहीं थीं। इस बीच जैसे ही सोनाली बेंद्रे उनके पास आती है को जया बच्चन स्टेज छोड़कर भाग जाती हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था और लोगों ने जया बच्चन की इस हरकत को बुरी तरह से ट्रोल किया था। हालांकि वो पूरा वीडियो नहीं था।
जी हां, अब वही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें पूरी तरह तरह से पता चल रहा है कि क्या हुआ था। इस वीडियो में पता चला है कि जया बच्चन गईं तो जरूर थीं लेकिन फिर वो वापस भी आ गईं थीं।
देखिए पूरा वीडियो
जया बच्चन और श्वेता बच्चन इस वीडियो में पोज देती हुई दिख रही है। दोनों काफी खुश हैं और बातें कर रही हैं। जैसे ही श्वेता के बगल में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे खड़ी होती हैं तो जया बच्चन वहां से छिटककर अलग हो जाती हैं।
हालांकि इसके बाद श्वेता उनसे कुछ कहती हैं और वो वापस आ जाती हैं। इसके बाद उनके पोज देते हुए भी देखा जा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो वायरल हुआ था और लोग इसको लेकर जया बच्चन को काफी खरी खोटी सुना रहे थे। हालांकि सच्चाई क्या है और वो पहले क्यों भागीं थीं ये बात कोई नहीं जानता है।
सोनाली बेंद्रे का रिएक्शन
जया बच्चन की इस हरकत पर सोनाली बेंद्रे ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया था। हालांकि पूरा वीडियो सामने आने के बाद पता चल गया है कि उन्होने ऐसे क्यों किया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों ने जया बच्चन की क्लास लगाई थी।
इस पूरे वीडियो पर भी लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''श्वेता बच्चन के एक्सप्रेशन सब कुछ कह रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''उसने उन्हें एक साथ तस्वीर लेने के लिए जगह दी। उसमें गलत क्या है?'' एक ने लिखा, ''ये बूढ़ी सब जगह बाप बेटी की नाक काटती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











