'आज तो बस चिपका लिया जाता है..' पीरियड्स और सैनेटरी पैड को लेकर क्या बोल गईं जया बच्चन?

Jaya Bachchan on periods: जया बच्चन अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और कहा जाता है कि वो कुछ भी कहने से पहले सोचती नहीं है। हाल ही में वो अपनी नातिन नव्या के शो पर पहुंची थीं और कुछ ऐसा खुलासा किया जो कि हैरान करने वाला है।

jaya Bachchan

उन्होने अपना टाइम पर आने वाली शूटिंग समस्याओं को लेकर बात की और पीरियड्स को लेकर भी सामने आने वाली समस्याओं पर कुछ ऐसा कहा जो कि हैरान करने वाला है। जया बच्चन का कहना है कि उस वक्त 4-4 टावल लपेटकर बैठना पड़ता था लेकिन अभी तो बस चिपका लिया जाता है। इसके अलावा भी उन्होने कई हैरान करने वाली बातें कहीं।

जया बच्चन का पीरियड्स पर खुलासा

जया बच्चन ने इस शो के दौरान आज कल महिलाओं और अपने वक्त सामने आने वाली परेशानियों पर बात की। उनका कहना था, ''अभिनेत्रियों के लिए अलग से कोई टॉयलेट नहीं थी इसलिए सबकुछ एक जगह पर करना पड़ा था। हमारे जमाने में वैनिटी नहीं होती थी और हम लोग झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलते थे। मुझे इसको लेकर काफी शर्म आती थी। पीरियड्स के दौरा सैनिटरी पैड भी झाड़ियों के पीछे ही बदलना पड़ता था।

उन दिनों सैनेटरी पैड को कूड़ेदान में नहीं फेंका जा सकता था इसलिए वो प्लास्टिक बैग ले जाती थी और इसी में सब इकट्ठा करके घर आकर फेंकती थी। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 3-4 टावल के साथ बैठना कितना अजीब लगता होगा। अभी तो बस चिपका लिया जाता है। पहले टावल को बेल्ट के साथ बांधना होता था। ये सब बहुत बुरा होता था।''

जया बच्चन का ये बयान लोगों को हैरान कर रहा है लेकिन ये उस वक्त की सच्चाई है। कई महिलाएं इसपर खुलकर बात कर चुकी हैं। जया बच्चन इस वक्त फिल्मों से ज्यादा राजनीति को लेकर बिजी हैं। वो समाजवादी पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं और राज्यसभा मेंबर भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X