Jaya Bachchan ने मजाक बनाने वालों को दिया जवाब, बोलीं- अगर हिम्मत है तो सामने आकर...

जिस तरह की हरकतें कभी कभी जया बच्चन पब्लिक में करती हैं वो वायरल हो जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो बुरी तरह से ट्रोल की जाती हैं। कभी मीडिया के साथ चिल्लाना तो कभी किसी को लेकर खरी खोटी सुनाना जया बच्चन के लिए आप बात है।
इसी वजह से उनके काफी फनी मीम्स बनते हैं। लेकिन अब इसपर जया का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि लोग उनके मीम्स बनाते है पर उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस दौरान जया बच्चन अपनी नवासी नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट पर भी थीं।
मीम्स बनाने और ट्रोल करने वालों लेकर जया ने कहा, ''ऐसे लोगों की कोई पहचान ही नहीं होती है, वो अंदर से काफी कड़वे होते हैं। अगर आपमें दम है तो वास्तविक मुद्दों पर टिप्पणी करें और अपना चेहरा दिखाएं।''
इसके अलावा उन्होने कहा, ''अपने बारे में बने मीम्स की कोई परवाह नहीं है और पूछा, किसी की बुरी नकल करके आपको किस तरह का आनंद मिल रहा है?''
जया बच्चन का बयान चर्चा में है
जैसे ही उन्होने इतनी बड़ी बात इस पॉडकास्ट में कही वो तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस दौरान वो अकेले नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा बच्चन भी मौजूद थीं। ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने ट्रोल्स को लेकर कुछ कहा है, इसके पहले भी वो अपनी राय कई बार दे चुकी हैं। इस वक्त जया बच्चन फिल्मों से ज्यादा राजनीति में एक्टिव हैं।
अक्सर वायरल होते हैं वीडियोज
जया बच्चन के गुस्से से लोग परिचित हैं। कई बार जब मीडिया उनको पोज देने के लिए कहता है तो वो उनपर भड़क जाती हैं। उनका कहना होता है कि आप लोग शोर क्यों मचा रहे हो। यही कारण है कि जया बच्चन को एंग्री बर्ड के नाम से भी लोग बुलाते हैं और उनका मीम बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











