राज्य सभा में रेखा के पास बैठना नहीं चाहती जया

दरअसल, रेखा को जया के ठीक पीछे की सीट आबंटित की गई है। सपा सांसद जया राज्यसभा में 91 नम्बर सीट पर बैठती हैं, हाल ही में राज्यसभा की इस नई सदस्य को 99 नम्बर सीट आवंटित की गई है, जो जया के ठीक पीछे की ही सीट है।
सूत्रों की मानें तो रेखा के पास में बैठने से बचने के लिए जया ने अपनी सीट बदलने का अनुरोध किया है। चूंकि संसद में सीट बदलने की एक लम्बी प्रक्रिया है और इसमें काफी समय लग सकता है, इसलिए जया अपनी सीट समाजवादी पार्टी के किसी अन्य सांसद से बदल सकती हैं।
रेखा के अलावा सबके चहेते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सीट नम्बर 103 आबंटित की गई है।


Click it and Unblock the Notifications