शख्स की इस हरकत पर आग बबूला हुईं जया बच्चन, सड़क पर जोर से दिया धक्का, VIDEO देख फटी रह जाएंगी आंखें...

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अकसर अपने बयानों, अपने वीडियो और अपने बर्ताव की वजह से हेडलाइन में बनी रहती हैं। कभी उन्हें संसद में नाराज होते देखा जाता है तो कभी उन्हें पैपराजी पर चिल्लाते देखा जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो उनके गुस्से को नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में भी देखा गया है। जया बच्चन के इस व्यवहार को देख लोग कई बार हैरान रह जाते हैं। उनके इस तरह के वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आते हैं।

जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का

लेकिन आपको बता दें कि जया बच्चन का हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसके आगे ये पुराने वीडियो तो कुछ भी नहीं है। दरअसल आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर जब पार्टी के मेंबर इकट्ठे हुए तभी जया बच्चन किसी से बात कर रही होती हैं। इतने में ही एक अन्य शख्स बीच में आकर उनसे बिना पूछे उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। यह सब देखकर जया बच्चन का गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है। जया बच्चन शख्स को देख उसे जोर से धक्का मारती हैं। इसके बाद जया बच्चन कहती हैं कि ये क्या कर रहे हैं आप ? वहीं सेल्फी ले रहा शख्स जया को गुस्सा करता देख मुस्कुराने लगता है। वहीं इस हंगामे को देखकर बाकी सांसद भी जमा हो जाते हैं।

जया बच्चन के इस बर्ताव को देख लोगों के यूं आए कमेंट्स

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले ही जया बच्चन सेल्फी और फोटो खींचने वालों पर नाराज हो चुकी हैं। बता दें कि जया बच्चन के इस वीडियो को देखकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें नया क्या है ? जया बच्चन तो हमेशा ही ऐसा करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जया बच्चन मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस हुआ करती थीं, लेकिन उनके व्यवहार ने मुझे आश्चर्य में डाल दिया है।

Read more about: jaya bachchan trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X