जया बच्चन ने राज्यसभा में जिस महिला को लगाई थी फटकार, अब उन्ही के साथ वायरल हुईं हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें

Jaya Bachchan Priyanka Chaturvedi Photos- जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर अब पूरे देश में जानी जाती हैं। उनका गुस्सा और इरिटेट होना ना सिर्फ बाहर बल्कि राज्यसभा के अंदर भी कई बार दिख जाता है। बीते महीने जब वो स्पीच दे रहीं थीं तो उन्होने अपनी ही पार्टी की एक माननीय सदस्य को डांट लगा दी थी।
जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चतुर्वेदी है जो कि जया बच्चन के बगल में ही बैठी थीं। इसके बाद कहा जा रहा था कि शायद ये दोनों अब कभी साथ नहीं दिखेंगी और प्रियंका के समर्थकों की तरफ से कई तरह की बातें सामने आईं थीं। लेकिन अब कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनको IANS ने साझा किया है। इन तस्वीरों में एक बार फिर से प्रियंका और जया साथ में नजर आ रही हैं।
हंसती मुस्कुराती प्रियंका -जया
तस्वीरों में जया बच्चन और प्रियंका चतुर्वेदी को काफी खुश देखा जा सकता है। कहीं वो कंधे पर हाथ रखे हैं तो जया उनका हाथ पकड़े हुए हैं। इससे इतना तो तय है कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई खटास नहीं आई है। जब जया बच्चन ने प्रियंका को डांटा था तो उनको चेहरा देखने लायक था।
बता दें कि अब वायरल तस्वीरों पर प्रियंका का कहना है कि, 'अब स्नेह का बंधन अंडर कंट्रोल है।' गौरतलब है कि प्रियंका चतुर्वेदी भी समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं और अपने बेबाक बयानों और दमदार व्यक्तित्व को लेकर जानी जाती हैं। बता दें कि जया बच्चन ने भी उस वक्त फ्लो में प्रियंका को डांट लगाई थी और इसमें उनकी कोई बुरी मंशा नहीं थी।
जया बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो काफी गुस्सा करती हैं और मीडिया तक को इस मामले में नहीं बख्शती हैं। कई बार पॉडकास्ट के दौरान उनको अपनी बेटी और नातिन पर भी भड़कते देखा गया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications