जया बच्चन को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ का गुस्सा फूटा, कहा- 'वो खुद 150 रुपए की साड़ी पहनती है और कहती है... '
Hindustani Bhau slams Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन और पैपराजी के बीच हमेशा से थोड़ा तल्ख रिश्ता रहा है। जया ने अक्सर बिना परमिशन फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसे लेकर उन्होंने पैपराजी को कुछ ऐसी बातें बोल दी थीं, जिसे लेकर उनका काफी विरोध हुआ और अब बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने भी जया बच्चन पर निशाना साधा है।

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन को लेकर कहा कि वो जया बच्चन जो खुद 150 रुपए की साड़ी पहनती है, पुराना बाजार से और वो इन लोगों को गरीब बोलती हैं और कहती हैं कि कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं। तुम लोग क्यों जाते हो ऐसे इंसान के पास, जहां आपको इज्जत नहीं मिलती। आप लोगों की वजह से ये लोग दिख रहे हैं। वरना इन लोगों को कोई नहीं जानता।
हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा कि जाकर अपने बॉस को बोलो कि तू जा, वहां पर हमारी इज्जत नहीं होती है। जब तू बेइज्जत हो जाएगा ना, तब तेरे को पता चलेगा। हिंदुस्तानी भाऊ के इस बयान के बाद लोग उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
क्या कहा था जया बच्चन ने?
एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने कहा था कि उनका पैपराजी के साथ कोई रिश्ता नहीं है और वे उन लोगों की आलोचना करती हैं जो सिर्फ मोबाइल लेकर उन्हें फोटो खींचने लगते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे लोग मीडिया कहलाने लायक हैं, और यह भी कहा कि 'ये लोग गंदे कपड़े पहनते हैं और सिर्फ मोबाइल लिए घूमते हैं।'
लोगों के रिएक्शन
जया के इन शब्दों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि पैपराजी बहुत ज्यादा पर्सनल स्पेस में घुसते हैं, जबकि दूसरे लोगों ने उनके इस कमेंट को शर्मनाक और इनसेंसिटिव भी बताया।


Click it and Unblock the Notifications











