पहली बार Amitabh Bachchan की कंगाली पर बोलीं पत्नी जया, कहा- 'मैंने उनसे कोई बात नहीं की और उन्हें...'

Jaya On Amitabh Bachchan

Jaya On Amitabh Bachchan Bankruptcy: नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल में नव्या' में वो अक्सर लोगों से आजकल के मुद्दों पर चर्चा करती नजर आती हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी नव्या ने एक एपिसोड में अपनी नानी यानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा से बातचीत करती हुई नजर आईं।

नव्या नवेली का ये नया एपिसोड में विफलताओं का डटकर सामना करने और बुरे दौर से उबरने के बारे में था। नव्या नवेली नंदा ने अपनी नानी से पूछा कि जब अमिताभ बच्चन यानी उनके नाना आर्थिक संकट से गुजर रहे थे तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था।

जया बच्चन ने कहा कि जब अमिताभ बच्चन बुरे दौर से गुजर रहे थे तो वह लगातार उन पर बड़बड़ाती या बुरा-भला नहीं बोलती थीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी मदद की जरूरत थी तो वह मांग सकते थे। जया बच्चन ने कहा कि जब कोई ऐसी स्थिति में हो तो उसे लगातार सलाह देना गलत हो सकता है।

उन्होंने कहा-'मुझे नहीं पता कि मैंने सही किया या गलत लेकिन जब कोई व्यक्ति अपने बुरे वक्त से गुजर रहा हो, तो आपको शांत हो जाना चाहिए ना कि हमेशा बड़बड़ाते रहना चाहिए, ये किसी को भी परेशान कर सकता है। अगर उन्हें आपकी जरूरत है, आपकी मदद की जरूरत है तो वो खुद ही बोल देंगे।'

यह सुनने के बाद श्वेता बच्चन ने कहा कि वह कभी चुप नहीं रह सकतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें समस्याएं सुलझाना पसंद है। कुछ दिन पहले, अभिषेक बच्चन ने भी इस बारे में बात की थी कि कैसे जो कपड़े उन्होंने श्वेता बच्चन की शादी पर पहने थे, वही कपड़े उन्होंने फिल्मफेयर पर भी पहने थे। उन्होंने कहा कि सेलेब्स को एक ही कपड़े में दो बार नहीं देखा जा सकता। लेकिन उन्हें यह करना पड़ा क्योंकि उनके पास नए कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X