Jaya Bachchan: आदित्य चोपड़ा के घर के बाहर पैपराजी पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, कहा- मुझसे दूर रहिए

Jaya Bachchan scolds paparazzi: जया बच्चन और पैपराजी के बीच कभी खास रिश्ता नहीं रहा है। हम कई वीडियोज में देख चुके हैं कि उन्हें तस्वीरें क्लिक कराना नहीं पसंद है और वो पैपराजी की भीड़ से काफी खफा रहती हैं। लेकिन वो एक सेलिब्रिटी हैं और पैप्स से बच पाना काफी मुश्किल है।
पामेला चोपड़ा के निधन पर शोक जताने के लिए आदित्य चोपड़ा के घर पहुंची जया बच्चन एक बार फिर पैपराजी से नाराज दिखीं। आदित्य चोपड़ा के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर उनका गुस्सा फूटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे थे, जब उन्होंने परेशान होते हुए कहा, 'बहुत हो गया, पीछे जाइए, मुझसे दूर रहिए।'
पैपराजी पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा
जया बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी थीं, जो चुपचाप अपनी मां के बगल में चल रही थीं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में जया और श्वेता को सफेद पोशाक पहने देखा जा सकता है। गेट में एंट्री करने से पहले जया बच्चन सख्त लहजे के साथ पैपराजी को भी दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही हैं।
"बहुत हो गया, पीछे जाइए"
एक अन्य वीडियो में, जया फोटोग्राफर्स से उनकी तस्वीरें लेने से रोकने के लिए कह रही हैं, "बहुत हो गया अभी, पीछे जाइए.." जबकि श्वेता चुपचाप उनके बगल में चल रही हैं। जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने पैप्स को उनसे दूर रहने का निर्देश दिया। बता दें, जया बच्चन कई बार पहले भी पैपराजी को इस बात के लिए हिदायत दे चुकी हैं कि शोक मनाने के लिए किसी के घर आने जाने के दौरान उनकी तस्वीरें ना खींचे।


Click it and Unblock the Notifications











