Mahakumbh 2025: ‘सबसे गंदा पानी.. लाशों को पानी में डाल दिया...’ महाकुंभ पर ये क्या बोल गईं जया बच्चन

Jaya Bachchan On Maha Kumbh 2025

Jaya Bachchan On Maha Kumbh 2025: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आए दिन अपने गुस्सैल रवैये और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से जया बच्चन ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने बवाल खड़ा कर दिया है।

जया बच्चन ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'अभी सबसे ज्यादा दूषित पानी कहां है? कुंभ में... वहां मची भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव नदी में फेंक दिए गए हैं, जिससे पानी दूषित हो गया है। असली मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा।'

सपा सांसद ने इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले लोगों की संख्या पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'कुंभ में आने वाले आम लोगों को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यह झूठ बोला जा रहा है कि वहां करोड़ों लोग आ चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी भी समय एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो सकते हैं?'

जया बच्चन के इस बयान पर बीजेपी नेताओं, धार्मिक संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने इसे हिन्दू आस्था और कुंभ मेले का अपमान करार दिया है। वहीं कई धार्मिक नेताओं और संगठनों ने जया बच्चन से माफी की मांग की है और उनके बयान को 'गुमराह करने वाला और असंवेदनशील' बताया है।

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan maha kumbh 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X