बिगड़ते रिश्तों के बीच बच्चन फैमिली से आई बुरी खबर, आनन फानन में अस्पताल भागा पूरा परिवार

Jaya Bachchan Mother Indira Bhaduri Hospitalise: बच्चन फैमिली इन दिनों श्वेता बच्चननंदा के बेटे अगस्त्या नंदा के 'द आर्चीज' फिल्म से होने वाले बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सेलिब्रेशन मोड में हैं लेकिन इसी बीच इस परिवार के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को आनन फानन में अस्पाल में भर्ती कराया गया है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें, 93 वर्ष की इंदिरा को हार्ट संबंधी समस्या है, जिसकी वजह से जल्द ही उनकी सर्जरी की जाएगी।
सर्जरी के दौरान उनको एक पेसमेकर लगाया जाएगा। एक बेहद करीबी सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि फिलहाल इंदिरा भादुड़ी की तबीयत स्थिर है और चिंता वाली कोई बात नहीं हैं। खबरों के अनुसार हाल ही में जया बच्चन अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थी।
आपको बता दें कि हाल ही में जया बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर में स्पॉट किया गया था। जहां एक्ट्रेस अपने पति और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, श्वेता नंदा, नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंची थी।
जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी और रणवीर सिंह की दादी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में थे।


Click it and Unblock the Notifications











