लच्छू जी महाराज पुरस्कार से सम्मानित होंगी जया-माधुरी
एक अभिनय की मल्लिका तो एक मां सरस्वती की उपासक.. एक ने अपने मासूम अभिनय से लोगों कों हंसाया और रूलाया तो एक ने अपने अभिनय के दम पर करोडो़ं लोगों के दिलों पर राज किया है। जी हां आपने सही समझा.. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दो लींजेंडे अभिनेत्रियों जया बच्चन और माधुरी दीक्षित की, जिन्हें कि प्रतिष्ठित लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किये जाने का ऐलान हुआ है।
जया बच्चन को साल 2012 के लिए और माधुरी दीक्षित को साल 2013 के लिेए यह सम्मान दिया जायेगा। मालूम हो कि यह अवार्ड कथक सम्राट लच्छू महाराज की याद में दिया जाता है, जिनका 1978 में निधन हो गया था। इससे पहले आशा पारेख, कुमकुम, श्रीदेवी, जया प्रदा और रेखा को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा कत्थक सम्राट बिरजू जी महाराज को भी यह अवार्ड मिल चुका है।
एक दिलचस्प बात आपको बताते हैं कि लच्छू महाराज ने 1972 में फिल्म 'एक नजर' में जया के गाने का नृत्य निर्देशन किया था। यह अवार्ड उन्हीं के जन्मदिवस वाले दिन यानी एक सितंबर को प्रदान किया जाता था लेकिन शायद इस बार ऐसा ना हो पाये क्योंकि माधुरी और जया दोनों का अवार्ड फंक्शन में होना जरूरी था लेकिन दोनों ही 1 सितंबर को साथ में मौजूद नहीं हो पा रही थीं इसलिए अब अवार्ड की तारीख दोनों तारिकाओं की सहलूयित के हिसाब से रखी जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
